छत्तीसगढ़

अवकाश की घोषणा, कलेक्टर का आदेश जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज सहित शासकीय कार्यालय, इन पर नहीं होंगे लागू

होली से पहले जिला प्रशासन द्वारा अवकाश की घोषणा की गई है। सरकारी कर्मचारियों और स्कूली छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।

जारी किए गए आदेश के तहत कर्मचारियों को तीन अवकाश का लाभ मिलेगा।स्थानीय अवकाश के दौरान स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, कोषालय और बैंक सहित उप कोषालय पर यह लागू नहीं होगा।

इन दिनों पर रहेगा अवकाश

जिन 3 दिवस पर अवकाश की घोषणा की गई उसमें,

  • 27 मार्च 2024 को होली की भाई दूज
  • 14 सितंबर 2024 को ढोल ग्यारस और
  • 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) स्थानीय अवकाश घोषित किया गया।

स्थानीय अवकाश की घोषणा

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा वर्ष 2024 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

अवकाश संपूर्ण जिले में घोषित

यह अवकाश संपूर्ण जिले में घोषित किया गया है। इसके अलावा जिन शैक्षणिक संस्थाओं की इन तिथियां पर परीक्षाएं नियत होगी। उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नहीं होंगे।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button