Blog

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

गढचिरौली। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली पुलिस व सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बार्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों माओवादी तेलंगाना स्टेट कमेटी के हैं। घटना स्थल पर पुलिस को भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा आस पास सर्चिंग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली के कोलामरका पहाड़ों के पास सी 60 और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमों के संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों  से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कोलामारका के जंगल में हुई। सुरक्षाबलों पर पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए।

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मौके पर इन नक्सलियों के पास से एक एके 47, एक कार्बाइन और दो देशी पिस्तौल समेत नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद हुआ है। इन नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपए इनाम रखा गया है। सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि और भी नक्सलियों के शव बरामद किए जा सकते हैं।

The post सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button