छत्तीसगढ़

जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को  संविधान दिवस’ ’प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का होगा सामूहिक वाचन, पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम’

जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को  संविधान दिवस’
’प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का होगा सामूहिक वाचन, पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम’
’नवम्बर 2026//’  भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2026 को जिले में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से संविधान की प्रस्तावना की हिंदी एवं स्थानीय भाषा में प्रतियां डाउनलोड कर इलेक्ट्रॉनिक तथा मुद्रित स्वरूप में पंचायतों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
संविधान दिवस के अवसर पर पंचायत स्तर पर संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों से संबंधित परिचर्चा, संवाद, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नागरिकों को ऑनलाइन ‘त्मंक जीम च्तमंउइसम’ अभियान में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों को सभी निर्धारित गतिविधियों का व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। संविधान दिवस के माध्यम से जिले में नागरिकों के बीच संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने तथा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button