छत्तीसगढ़

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन से घुमुक लाल के जीवन में लौटी रोशनी, अब रोजमर्रा के काम हुए आसान

*निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन से घुमुक लाल के जीवन में लौटी रोशनी, अब रोजमर्रा के काम हुए आसान*

*जिला अस्पताल कवर्धा में मिला निःशुल्क उपचार, भोजन और आने-जाने की सुविधा ने भी दी राहत*

कवर्धा  अक्टूबर 2026। आंखों की रोशनी कम होने से रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो, तो सामान्य जीवन भी चुनौती बन जाता है। ग्राम बरेंडा निवासी घुमुक लाल भी मोतियाबिंद के कारण ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे थे। खासकर रात में चलने-फिरने में उन्हें काफी दिक्कत होती थी। जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अब उन्हें पहले से बेहतर दिखाई देने लगा है। इससे दैनिक कामकाज करने में भी सहूलियत मिली है।

श्री घुमुक लाल को मोतियाबिंद के कारण कम दिखाई देता था। विशेष रूप से रात के समय चलने-फिरने में उन्हें काफी परेशानी होती थी। आंखों की कमजोर रोशनी के कारण रोजमर्रा के कार्य करना भी कठिन हो रहा था। ऐसे में मोतियाबिंद का उपचार उनके लिए जरूरी था, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग, कबीरधाम के माध्यम से श्री घुमुक लाल का जिला अस्पताल, कवर्धा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। खास बात यह रही कि ऑपरेशन के साथ उन्हें निःशुल्क भोजन और आने-जाने की सुविधा भी प्रदान की गई। इससे उपचार के लिए होने वाले खर्च की चिंता से राहत मिली और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत हुई।

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद श्री घुमुक लाल को पहले की तुलना में बेहतर दिखाई देने लगा है। आंखों की समस्या के कारण दैनिक कार्यों में होने वाली कठिनाइयां कम हुई हैं और सामान्य गतिविधियां करने में सुविधा मिली है। उपचार से मिली इस राहत ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। श्री घुमुक लाल ने बताया कि मेरी आंख का ऑपरेशन निःशुल्क हुआ। इसके लिए मुझे कोई खर्च नहीं करना पड़ा। अस्पताल में भोजन भी दिया गया और आने-जाने की निःशुल्क सुविधा भी मिली। ऑपरेशन के बाद अब मुझे पहले से ठीक दिखाई दे रहा है। इस सुविधा के लिए मैं शासन का आभार व्यक्त करता हूं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button