छत्तीसगढ़

निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 25 नवंबर को संभावित रोजगार मेला*

निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 25 नवंबर को संभावित रोजगार मेला*
*नियोजकों से रिक्त पदों की जानकारी आमंत्रित*
*नारायणपुर, अक्टूम्बर 2026//*  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 25 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना संभावित है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों, संस्थाओं, कार्यालयों एवं दुकानों में उपलब्ध रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा ऐसे इच्छुक नियोजकों से अपील की गई है, जो अपने फर्म, संस्था, कार्यालय अथवा दुकान में रिक्त पदों की पूर्ति रोजगार मेले के माध्यम से करना चाहते हैं। ऐसे नियोजक अपने यहां उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, नारायणपुर को पत्र के माध्यम से, कार्यालयीन ई-मेल kishorksahu81@gmail.com पर अथवा कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करा सकते हैं।
नियोजकों को रिक्तियों की जानकारी के साथ पदवार रिक्त पदों की संख्या, अभ्यर्थियों की वांछित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव तथा प्रतिमाह देय वेतन का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर भी रिक्तियों की सूचना दर्ज करना सुनिश्चित करने कहा गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेले के माध्यम से नियोजन संबंधी यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक नियोजक रोजगार मेले में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9406419543 पर संपर्क किया जा सकता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button