Blog

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी के माता-पिता और परिवार को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति और सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं के विपरीत है।

मनीष पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों की नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति से देश की युवा पीढ़ी जिम्मेदार भाषा और सकारात्मक राजनीतिक संवाद की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों, योजनाओं और नीतियों पर कांग्रेस सवाल उठाए, यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन राजनीतिक असहमति को परिवार तक ले जाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया

The post राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button