*
*विजयदशमी पर न्यू पुलिस लाइन कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने किया विधि-विधान से शस्त्र पूजन।*
*पूजा-अर्चना एवं हवन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।*
*शस्त्र पूजन के पश्चात परंपरानुसार हुआ हर्ष फायर, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं।*
कबीरधाम जिला में विजयदशमी के पावन अवसर पर न्यू पुलिस लाइन कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना करते हुए जिले में सुखद वातावरण, आपसी सौहार्द और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
*शस्त्र पूजन के पश्चात परंपरानुसार हुआ हर्ष फायर*
पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न होने के पश्चात विजयदशमी की परंपरा के अनुरूप हर्ष फायर किया गया। शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी, थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर सहित रक्षित केंद्र एवं जिले के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शस्त्रपूजा में शामिल रहे।
*कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी कैंप में विधि विधान से शस्त्रपूजा किया गया।*





