**सांकरा श्याम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अग्रसेन जयंती**
सांकरा जोंक आसोज सुदी एकम को सांकरा अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया, प्रातः 9 बजे समारोह स्थल निर्माणाधीन श्याम मंदिर के मुख्य द्वार पर अग्रवाल समाज सांकरा के सदस्यों द्वारा गोपाल कृष्ण गर्ग जी कमांडिंग में संग्रख़क्षक श्रीमान रमेश जी मोदी एवं अनंत राम जी गर्ग साथ में ताराचंद जी द्वारा अग्रध्वज ध्वजारोहण किया गया फिर महाराजा अग्रसेन जी का पूजन एवं आरती किया गया तत्पश्चात सभी ने एक साथ स्वल्पाहार लिया और फिर समाज के युवाओं द्वारा डीजे की धुन के साथ भव्य कार एवं बाइक रैली निकाला गया जो काफी मनमोहक एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में नगर परिक्रमा किया गया फिर बच्चों का एक मिनट, महिलाओं का कुर्सी दौड़, पुरुष वर्ग का कुर्सी दौड़, हौजी, बॉल के ऊपर बाल्टी डालो और कई प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया था फिर दोपहर को सांकरा के गणमान्य सदस्यों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की पूजा एवं प्रीतिभोज ग्रहण के पश्चात समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जी का शोभायात्रा निकाली गई जिसमे डीजे की धुन के साथ घुमाल टिम की मनमोहक प्रस्तुति साथ में गोरिला मिकी माउस कार्टून एवं रथ पर विराजमान अग्रसेन जी महाराजा और रंगीन लाइटों की साजसज्जा से एक धार्मिक माहौल में नगर परिक्रमा किया गया फिर दूसरे सत्र की सभा में समाज के श्रीमान ताराचंद जी अग्रवाल द्वारा माता लक्ष्मी जी का भजन हरियाणवी में प्रस्तुति फिर समाज के सभी पदाधिकारीगण को मंचासिन अध्यक्ष विनोद सावडिया उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सचिव दिलीप जिंदल कोषाधक्य पवन अग्रवाल द्वारा बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया उसके बाद सभी प्रतियोगियों को प्राइज प्रदान किया गया फिर सभी ने एकसाथ हाईटी लिया पूरे कार्यक्रम में युवा अंकित अग्रवाल पवन मोदी सौरव, पंकज,रौनक का सहयोग और इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन समाज के मीडिया प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी गोपाल कृष्ण गर्ग जी द्वारा संपादित किया गया
0 2,533 1 minute read




