Blog

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

महासमुंद। राजस्व कार्यों में भारी लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता को लेकर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समीक्षा के बाद संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ने निलंबन के आदेश जारी कर दिये हैं। इस विभागीय कार्रवाई से राजस्व महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार इन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने के लिये कहा गया था, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले। कर्तव्य निर्वहन में भारी लापरवाही और राजस्व कार्यों में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

जिले में अलग-अलग मामलों में पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें बसना के उदय प्रकाश राजपूत को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। वहीं, सरायपाली के पटवारी जितेंद्र सिंह बाघ पर शासकीय जमीन को दूसरे कृषक के नाम दर्ज करने का आरोप है। महासमुंद के पटवारी हरीश चंद्राकर पर खसरे की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण करने के मामले में कार्रवाई की गई है। इसी तरह बागबाहरा के पटवारी कंचन साहू और लुकेश यादव को डिजिटल फसल सर्वेक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।

The post राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button