छत्तीसगढ़

गाँव-गाँव तक पहुंचकर कबीरधाम पुलिस कर रही ग्रामीणों से सीधा संवाद।

*पुलिस जन चौपाल*

*गाँव-गाँव तक पहुंचकर कबीरधाम पुलिस कर रही ग्रामीणों से सीधा संवाद।*

*पुलिस जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई आवश्यक सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना झलमला क्षेत्र, थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के ग्राम टाटावाही तथा थाना कुंण्डा क्षेत्र के ग्राम डोमसरा में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित थाना पुलिस टीम द्वारा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया तथा उन्हें आवश्यक सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय के साथ गाँव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा अन्य समस्या की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं यातायात नियमों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को जागरूक रहते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस जन चौपाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक सीधे पहुंच बनाकर आमजन से संवाद, उनकी समस्याओं की जानकारी तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक मजबूत करना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button