छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कवर्धा में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान*

*सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कवर्धा में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान*

*‘अब दो नहीं, चार’ के संदेश के साथ नागरिकों को कचरा पृथक्करण के लिए किया गया प्रेरित*

कवर्धा, सितंबर 2026। स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कवर्धा के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित तरीके से पृथक कर देने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान ‘अब दो नहीं, चार’ के संदेश के साथ नागरिकों को चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में पृथक करने की जानकारी दी गई। स्वच्छता दीदियों ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों को कचरा पृथक्करण के महत्व से अवगत कराया तथा गीला, सूखा सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने एवं निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कचरा देने के लिए समझाइश दी। स्वच्छता दीदियों ने बताया कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घर से ही कचरे को अलग-अलग करने से उसके उचित संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निपटान में सुविधा होती है और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अपने घर, गली एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कवर्धा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में शासन की सेवाओं के साथ जनभागीदारी को जोड़ते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सहसपुर लोहारा में विद्यार्थियों को 4-वे सेग्रीगेशन की दी जानकारी

स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के तहत 4-वे सेग्रीगेशन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण करने से उसके उचित संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण में सुविधा होती है तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। उन्हें समझाया गया कि 4-वे सेग्रीगेशन को अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button