छत्तीसगढ़

राशन, महतारी वंदन, आवास और आयुष्मान योजना से परिवार को मिला सहारा, योजनाओं ने आसान किया जीवन*

*सेवा की कहानी– उज्ज्वला गैस से धुआंमुक्त हुई दीपा की रसोई*

*राशन, महतारी वंदन, आवास और आयुष्मान योजना से परिवार को मिला सहारा, योजनाओं ने आसान किया जीवन*

कवर्धा  सितंबर 2026। कभी लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं के बीच परिवार के लिए भोजन तैयार करने वाली ग्राम चिमरा की दीपा साहू की रसोई अब धुआंमुक्त है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन ने उनके रोजमर्रा के जीवन को आसान बना दिया है। अब उन्हें चूल्हे के धुएं से जूझते हुए खाना नहीं बनाना पड़ता। कम समय में भोजन तैयार होता है और परिवार के साथ बिताने के लिए भी समय मिल रहा है।

दीपा अपने पति, बच्चों और सास के साथ परिवार में खुशहाली से रह रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके परिवार के जीवन को बेहतर बनाने में सहारा बन रही हैं। परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न मिल रहा है। दीपा को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। अब तक उन्हें 31 हजार रुपए की राशि उनके खाते में मिल गई है। वहीं परिवार को आवास योजना का लाभ मिला है और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा का सहारा भी उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के संकल्प से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं का लाभ मिलने से परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दीपा के लिए योजनाओं का लाभ केवल सरकारी सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इनसे उनके परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव आया है। उज्ज्वला योजना से रसोई में धुएं से राहत मिली, राशन योजना से भोजन की चिंता कम हुई और अन्य योजनाओं ने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद की है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button