Blog

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का इंडिया ए टीम में चयन, आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध खेलेगें मल्टी डे सीरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाडी तथा बांये हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारतीय ए टीम में किया गया है। आयुष आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध 22 सिंतबर 2026 से होने वाले चार दिवसीय मैचों की घरेलु सीरीज में भारतीय टिम का हिस्सा रहेगें। इसके पूर्व भी जुन 2026 में श्रीलंका ए के विरुद्ध खेली गयी चार दिवसीय मैचों की श्रंखला में आयुष पांडे भारत ए टीम का हिस्सा थे। भारत ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में 22 सितंबर से 25 सितंबर व 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

रणजी ट्राफी के गत सीजन में आयुष पांडे ने छत्तीसगढ़ से खेलते हुये शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होने 7 मैचों में 13 इंनीग बल्लेबाजी करते हुये 57.30 की औसत से कुल 573 रन बनाये। जिसमें 2 शतक तथा 2 अर्धशतक सम्मिलित है। उन्होने मुंबई के विरुद्ध 183 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। इसी आधार पर उनका चयन दुलिप ट्राफी में भी किया गया था, जिसमें उन्होनें 2 मैचों में 3 इंनिग खेलकर 53.92 की औसत से 102 रन बनाये थे।

इस प्रकार है भारत ए टीम

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), एन जगदीशन (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, नचिकेत भुटे और वी वैश्यक।

The post छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का इंडिया ए टीम में चयन, आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध खेलेगें मल्टी डे सीरीज appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button