छत्तीसगढ़

अवैध शराब के विरुद्ध पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, 31 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

*

*अवैध शराब के विरुद्ध पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, 31 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।*

*परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल एवं 5.580/- बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कुल जमुला कीमती 32480/- रुपये पुलिस ने किया जप्त।*

कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने कॉलेज रोड नहर स्थित पानी टंकी, पिपरिया के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 2480/ रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल कीमती लगभग 30,000/ रुपये जप्त की है।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई।

थाना पिपरिया में दिनांक 09.09.2026 को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर कान्हाभैरा की ओर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर जिला के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में थाने से विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कॉलेज रोड नहर स्थित पानी टंकी, पिपरिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके कब्जे की तलाशी ली गई, जिसमें 31 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 5.580/- बल्क लीटर, कीमती 2480/- रुपये बरामद की गई। आरोपियों द्वारा शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, कीमती लगभग 30000/- रुपये को भी जप्त किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम—(1). सनत निर्मलकर पिता भगवानी निर्मलकर, उम्र 39 वर्ष, निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
(2) मनोज चंद्रवंशी पिता चेतराम चंद्रवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) का रहने वाला बताया गया।

जिस पर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को दिनांक 09.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्रवाई में कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में थाना टीम से प्रशिक्षु उप निरीक्षक विकास ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुकेश साहू, आरक्षक हेमंत शर्मा, राजकुमार साहू एवं किशन कौशिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सम्माननीय नागरिकगण से अपील है कि अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button