आजकल वैसे तो फ्लेट्स में मॉड्यूल किचन बनाकर दिया जा रहा है, जिसमें सामान रखने की लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. मगर आज भी कई ऐसी फैमिली है, जिनकी रसोई में बड़े बर्तन इधर-उधर बिखरे रहते हैं और इस वजह से रसोई काफी खराब दिखाई देती है. छोटी-सी किचन को सही तरीके से व्यवस्थित रखने के लिए लोग काफी परेशान होते हैं और उसके बाद बर्तन बिखरे रहते हैं.
घर का सबसे जरूरी हिस्सा रसोई होता है, क्योंकि वहां पर सुबह से लेकर रात तक कुछ ना कुछ खाने के लिए पकाया जाता है, लेकिन जब किचने में बिखरा रहता है तो ना वो दिखने में अच्छा लगता है और ना ही खाना बनाने में मजा आता है. ऐसे में आप किचन में पैन और कड़ाही जैसे बड़े बर्तनों को ऑर्गनाइज रखने के लिए आप इन 10 आसान और स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
किचन में बर्तन रखने के 10 आसान तरीके
दीवार पर पॉट रेल लगाएं
रसोई में सिर्फ फर्श और स्लिप पर ही बर्तन नहीं रखने चाहिए, बल्कि किचन की खाली दीवार को स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. दीवार पर पॉट रेल लगाकर हुक की मदद से कड़ाही, पैन और छोटे बर्तन टांग सकते हैं. इससे कैबिनेट में जगह बचेगी और जरूरत पड़ने पर बर्तन आसानी से मिल जाएंगे.
वर्टिकल रैक का इस्तेमाल करें
घरों में लोग अक्सर बड़े बर्तनों को एक-दूसरे के ऊपर रख देते हैं, जबकि पैन और कड़ाही को एक-दूसरे के ऊपर रखने के बजाय वर्टिकल रैक में अलग-अलग रखना चाहिए. इससे हर बर्तन आसानी से दिखाई देगा और जरूरत के समय उसे निकालने में परेशानी नहीं होगी. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिनके कैबिनेट में सही ऊंचाई या जगह है.
7. रोलिंग कार्ट में बर्तन रखें
छोटी रसोई में पहियों वाली छोटी ट्रॉली या रोलिंग कार्ट का इस्तेमाल भी आप बर्तन रखने के लिए कर सकते हैं. इसमें आप रोजाना इस्तेमाल होने वाले पैन और कड़ाही रखें. जरूरत पड़ने पर कार्ट को आसानी से किचन के दूसरे हिस्से में ले जा सकते हैं और काम खत्म होने पर इसे एक कोने में खड़ा कर दीजिए.
8. कैबिनेट में ऑर्गनाइजर लगाएं
किचन कैबिनेट में जगह होने के बाद भी रसोई में बर्तन हमेशा बिखरे रहते हैं, तो वायर पॉट और पैन ऑर्गनाइजर लगाया जा सकता है. इसमें बर्तनों को अलग-अलग खानों में रखा जाता है. इससे एक के ऊपर एक बर्तन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कैबिनेट व्यवस्थित रहेगा.
9. पेगबोर्ड पर बर्तन टांगें
दीवार पर पेगबोर्ड लगाकर भी बर्तनों को व्यवस्थित किया जा सकता है. इसमें जरूरत के हिसाब से हुक लगाकर पैन, कड़ाही और दूसरे बर्तन टांगें जा सकते हैं. इससे रसोई साफ-सुथरी भी लगती है और सामान सामने भी दिखाई देता है. ढक्कन रखने के लिए भी अलग जगह बनाई जा सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि जरूरत पड़ने पर हुक की जगह बदली जा सकती है.
रोज इस्तेमाल होने वाला बर्तन स्टोव पर रखें
आमतौर पर रसोई में कुछ ही बर्तनों का यूज रोजाना होता है, ऐसे में इन बर्तनों को बार-बार कैबिनेट में रखने की जरूरत नहीं है. अपने पसंदीदा या रोज इस्तेमाल होने वाले पैन और डच ओवन को स्टोवटॉप पर रखें. इससे खाना बनाते समय बर्तन तुरंत हाथ में मिल जाएगा और बार-बार भारी बर्तन उठाने की परेशानी भी कम होगी.





