Blog

खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन : महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिला प्रमोशन, बनी हेड कॉन्स्टेबल

भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान करने की व्यवस्था के अंतर्गत जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को आरक्षक पद से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर को पदोन्नति की फीती लगाकर नई पदोन्नति प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति की व्यवस्था लागू है। इसी क्रम में गठित समिति द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को आरक्षक पद से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर की उपलब्धि को विभागीय स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान करते हुए उन्हें नियमानुसार क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई। दुर्ग पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील है कि वे अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का विकास करें। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नियमानुसार प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन : महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिला प्रमोशन, बनी हेड कॉन्स्टेबल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button