छत्तीसगढ़

दुल्लापुर के ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृत हुआ मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य*

*ग्रामीणों की मांग का प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान, समस्या का हुआ निराकरण*

*दुल्लापुर के ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृत हुआ मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य*

*विकसित भारत जी राम जी योजना से 6 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य*

कवर्धा, अगस्त 2026। जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत दुल्लापुर के आश्रित ग्राम मगरदा में शमशान घाट नही होने से अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को विशेष कर वर्षा ऋतु के दौरान भारी असुविधा होने से जानकारी प्राप्त हुई है। ग्रामीणों की समस्याओं को कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया गया है तथा इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल को दिए गए। ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि मुक्ति धाम शेड नही होने के कारण बारिश और धूप में बहुत अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग एवं समस्या को देखते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम मगरदा में 6 लाख की लागत से समुदाय के लिए मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।
ग्राम मगरदा के शमशान घाट में सुव्यवस्थित मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को जीवन के कठिन समय में धूप एवं बरसात जैसे सभी मौसमों में बहुत राहत मिलेगी। निर्माण कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत को दिए गए हैं। इस कार्य में लगे मजदूरों को प्रतिदिन 300 की रोजी विकसित भारत जी राम जी योजना से प्राप्त होगा। इस कार्य के हो जाने से गांव में सुविधा का विस्तार होगा तथा इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button