Blog

जमीन खरीदी के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र जमीन खरीदी के हिसाब के दौरान जानलेवा हमला का मामला सामने आया। शनिवार की इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CP 6008, एक मोटरसाइकिल एवं एक धारदार हथियार बरामद किया गया। प्रकरण में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रार्थी विनय कुमार सिंह अपने जीजा नरेंद्र सिंह एवं साथी रूपेश यादव के साथ देवभूमि लेआउट स्थित कार्यालय में जमीन की खरीदी-बिक्री के हिसाब-किताब के संबंध में पहुंचे थे। वहां पूर्व से मौजूद विजय मेनन एवं उसके साथियों ने विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से इन पर हमला कर दिया। विजय मेनन एवं उसके साथियों द्वारा धारदार हथियार तथा हाथ-मुक्कों से किए गए हमले में नरेंद्र सिंह सहित अन्य व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं, जिससे नरेंद्र सिंह बेहोश होकर गिर गए।

portal add

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में पूर्व नियोजित षड्यंत्र एवं सामूहिक अपराध से संबंधित साक्ष्य प्राप्त होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 109, 115(2), 296, 351(3), 61(2) एवं 111 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही से घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं धारदार हथियार जप्त किए गए। प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि, वित्तीय अथवा व्यक्तिगत विवादों का समाधान विधिक एवं शांतिपूर्ण माध्यम से करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विक्की सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी सुपेला, भिलाई।
  2. रंजीत कुमार सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी हुडको, भिलाई।
  3. रोशन लाल साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी गौरा चौक, थाना मोहन नगर, दुर्ग।
  4. पप्पू कुमार सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी सेक्टर-7, भिलाई।
  5. विजय मेनन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।

The post जमीन खरीदी के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button