Blog

ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख ठगी, ज्यादा लाभ का लालच देकर की धोखाधड़ी, आरोपिया गिरफ्तार

भिलाई। रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर 19 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया। 28 माह में निवेश की राशि चार गुना एवं प्रतिमाह 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देकर निवेश कराया गया। जांच के दौरान आरोपिया के विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध एवं अनाधिकृत वित्तीय लेन-देन पाए गए। इस मामले में कार्रवाई कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।

indrajeet singh chhotu birthday add

इस मामले में दीपक कुमार अहिरवार, निवासी ग्राम जोरातराई द्वारा थाना उतई में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया कि तृप्ती साहू द्वारा अपने परिचित के घर, उतई में रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर 28 माह में राशि चार गुना होने तथा प्रतिमाह 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न मिलने का झूठा आश्वासन देकर कुल 19 लाख रुपए निवेश कराए गए। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई तथा धोखाधड़ी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।

portal add

प्रकरण की जांच उपरांत अपराध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया के एसबीआई, यस बैंक, केनरा बैंक एवं एचडीएफसी बैंक शाखा भिलाई के बैंक खातों एवं ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट का परीक्षण किया गया, जिसमें लाखों रुपये के संदिग्ध एवं अनाधिकृत लेन-देन पाए गए। आरोपिया तृप्ती साहू को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपिया ने निवेशकों से प्राप्त राशि का स्वयं उपयोग करने तथा अन्य साथियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की बात स्वीकार की। आरोपिया द्वारा लोगों को कम समय में अत्यधिक लाभ, 28 माह में निवेश राशि चार गुना होने तथा प्रतिमाह 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न मिलने का झूठा विश्वास दिलाकर निवेश कराया गया। निवेशकों से प्राप्त धनराशि का निर्धारित उद्देश्य के विपरीत निजी उपयोग एवं अन्य व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने में उपयोग किया गया। आरोपिया के पास से पुलिस ने अलग अलग बैंक के पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा कार क्रमांक CG 07 CF 8179 जब्त किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, महिला आरक्षक पूजा सोनकर एवं महिला आरक्षक बिन्दु भाले की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक लाभ का प्रलोभन देने वाली किसी भी अनधिकृत निवेश योजना, ट्रेडिंग कंपनी अथवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में निवेश करने से पूर्व उसकी वैधानिकता एवं प्राधिकृत पंजीयन की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध वित्तीय अथवा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

The post ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख ठगी, ज्यादा लाभ का लालच देकर की धोखाधड़ी, आरोपिया गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button