घर पर आटा ब्रेड बनाने के लिए 3 कप गेहूं का आटा, 1 कप गुनगुना दूध या पानी, 2 चम्मच शहद या चीनी, 1 चम्मच इंस्टेंट यीस्ट, 2 चम्मच तेल या मक्खन और आधा चम्मच नमक लें. ये सभी सामग्री सामान्यतः हर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं.सबसे पहले तैयार करें यीस्ट
एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें शहद या चीनी मिलाएं. अब इसमें यीस्ट डालकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. यदि यीस्ट सक्रिय है तो मिश्रण के ऊपर झाग बनने लगेगा. यह संकेत है कि ब्रेड अच्छी तरह फूल सकेगी. यदि झाग नहीं बनता तो नया यीस्ट इस्तेमाल करना बेहतर होगा.आटा गूंधने की प्रक्रिया
एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा और नमक मिलाएं. अब इसमें तैयार किया गया यीस्ट मिश्रण और तेल डालें. धीरे-धीरे पानी या दूध मिलाते हुए मुलायम आटा गूंध लें. आटे को लगभग 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें ताकि वह चिकना और लचीला बन जाए. इससे ब्रेड की बनावट बेहतर होती हैआटे को फूलने दें
गूंधे हुए आटे पर हल्का तेल लगाकर उसे ढक दें और किसी गर्म जगह पर 1 से 1.5 घंटे के लिए रख दें. इस दौरान आटा लगभग दोगुना हो जाएगा. इसके बाद आटे को हल्के हाथों से दबाकर अतिरिक्त हवा निकालें और ब्रेड के आकार में रोल कर लें.बेक करने का सही तरीका
ब्रेड टिन को हल्का चिकना करें और तैयार आटा उसमें रख दें. इसे दोबारा 30 से 40 मिनट तक ढककर रखें ताकि यह फिर से थोड़ा फूल जाए. अब पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किए गए ओवन में 30 से 35 मिनट तक बेक करें. जब ऊपर से गोल्डन रंग आ जाए तो ब्रेड तैयार है.
0 2,502 1 minute read





