*तीन विपत्ति ग्रस्त परिवार को 75 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत*
कवर्धा, जून 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर ने तीन विपत्ति ग्रस्त परिवारों को 75 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। एसडीएम श्री संदीप ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर ग्राम धोबघट्टी निवासी चंद्रकुमार की मृत्यु हो जाने पर उनके दादा श्री मंतराम, ग्राम सारंगपुर कला निवासी कृष्णा आडिले की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री रेशम लाल और कीर्ति आडिले की मृत्यु हो जाने पर उनके ससुर श्री रेशम लाल आडिले को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है।





