Blog

केयर टेकर ने मालिक के मोबाइल का किया गलत इस्तेमाल, खाते में ट्रांसफर किए 1.67 लाख रुपए

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में केयर टेकर ने मालिक के फोन का गलत इस्तेमाल कर धोखे से अपने खाते 1.67 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना भिलाई नगर में तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित जांच प्रारंभ की और तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

8 मई 2026 को प्रार्थिया डॉ. पूर्णिमा राज कछवाहा, निवासी तालपुरी ए-ब्लॉक भिलाई, थाना भिलाई नगर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके यहां केयर टेकर का कार्य करने वाला तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू द्वारा उनके पति के मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए बिना जानकारी दिए यूपीआई माध्यम से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल 1 लाख 67 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी एवं बैंक ट्रांजेक्शन विवरण के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रकम ट्रांसफर करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने मोबाइल फोन, बैंकिंग एप, यूपीआई पिन एवं ओटीपी संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अथवा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन में दें।

The post केयर टेकर ने मालिक के मोबाइल का किया गलत इस्तेमाल, खाते में ट्रांसफर किए 1.67 लाख रुपए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button