Blog

’भीषण गर्मी में संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल’

रायपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सुशासन तिहार में पेयजल समस्या और नए नलकूप खनन की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम मोहतरा में ट्यूबवेल खनन कराकर पेयजल की समस्या दूर की। मुंगेली जिले के मोहतरा के ग्रामीण भीषण गर्मी और लगातार गिरते भू-जल स्तर के बीच लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। हैंडपंपों के सूख जाने से लोगों को दूर-दराज और दुर्गम स्थानों से पानी लाना पड़ता था।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

सुरेठा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव मोहतरा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में पेयजल समस्या को लेकर आवेदन मिलने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्काल गांव का सर्वे कराया। सर्वे में पता चला कि भीषण गर्मी के कारण करीब 100 ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से प्रभावित हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने त्वरित कार्यवाही कर गांव में नया ट्यूबवेल स्थापित किया। अब नए ट्यूबवेल से ग्रामीणों को आसानी से स्वच्छ पेयजल मिल है। राज्य शासन का सुशासन तिहार वास्तव में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाला अभियान साबित हो रहा है।

The post ’भीषण गर्मी में संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल’ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button