Blog

साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

रायपुर बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की रहने वाली टाकेश्वरी साहू के लिए सुशासन तिहार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया। टाकेश्वरी लंबे समय से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रही थीं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब उन्हें गांव में मुनादी के जरिए पता चला कि सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष शिविर का आयोजन होने वाला है, तो उनकी उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

उन्होंने बिना देर किए पंचायत में लगे शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया, जहाँ शासन-प्रशासन की सक्रियता का ऐसा नजारा देखने को मिला कि उनका राशन कार्ड तत्काल बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

हाथ में अपना नया राशन कार्ड पाकर टाकेश्वरी साहू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि जिस काम के लिए वे महीनों से भटक रही थीं, वह सुशासन की पहल से मिनटों में पूरा हो गया। इस त्वरित समाधान से अभिभूत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की।

टाकेश्वरी का कहना है कि यह सरकार की संवेदनशीलता ही है कि आज पूरा शासन-प्रशासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा है। घर बैठे समस्याओं का निराकरण होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आम जनता का लोकतंत्र और व्यवस्था पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

The post साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button