देश दुनिया

कोरिया के शिवपुर चरचा में लाखों की लागत से बनी चौपाटी बनी पार्किंग

कोरिया: आम जनता के मनोरंजन, छोटे व्यापारियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साल 2022 में लाखों रुपये की लागत से चौपाटी निर्माण कराया गया. लेकिन चार साल बीतने के बाद भी चौपाटी का संचालन नहीं हो सका है. यह चौपाटी अब निजी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनकर रह गई है.

चौपाटी बनी पार्किंग, लोगों में नाराजगी

चौपाटी नहीं खुलने और पार्किंग के रूप में उसका उपयोग करने को लोग स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने एक सुंदर और सुव्यवस्थित चौपाटी का निर्माण तो कराया, लेकिन इसके संचालन और उपयोग को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई. परिणामस्वरूप न तो यहां छोटे व्यापारियों को बसाया गया और न ही कोई सुविधाएं विकसित की गईं. इसके चलते जिन व्यापारियों को यहां रोजगार मिलना चाहिए था, वे आज भी मुख्य मार्गों पर दुकान लगाने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है.

नगर पालिका पर कांग्रेस का आरोप

चौपाटी का संचालन नहीं होने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह चौपाटी आम जनता, बच्चों और परिवारों के लिए बनाई गई थी, लेकिन आज यह पूरी तरह बंद होकर पार्किंग स्थल बन गई है. अगर नगर पालिका की इच्छाशक्ति होती तो यहां खेल मैदान और अन्य सुविधाएं विकसित की जा सकती थीं. यह स्पष्ट रूप से जनता के पैसे का दुरुपयो

सीएमओ का आश्वासन

वहीं, पूरे मामले पर नगर पालिका प्रशासन ने सफाई देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. शिवपुर चरचा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीके ओझा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाएगा. गाड़ियों को हटाया जाएगा. सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चौपाटी शुरू की जाएगी.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button