Blog

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लेखा अजगल्ले को बनाया नोडल अधिकारी

रायपुर। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के लोगों की सहायता के लिए सरकार ने नई दिल्ली में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

जारी आदेश में कहा गया है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को आवश्यक सहायता व समन्वय के लिए लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को नोडल अधिकारी नियुक्त करता है। लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी से मोबाइल नंबर 8349840582 तथा कार्यालयीन दूरभाष नंबर-011-46156000 एवं फैक्स नंबर- 011-46156030 से संपर्क किया जा सकता है।

The post पश्चिम एशिया में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लेखा अजगल्ले को बनाया नोडल अधिकारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button