छत्तीसगढ़

बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत 16 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित कुल 16 अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। प्रशासनिक सर्जरी से नजूल शाखा और मस्तूरी राजस्व अनुभाग के महत्वपूर्ण विभागों में नई टीम तैनात की गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपना नया पदभार ग्रहण करें ताकि जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियां

मस्तूरी एसडीएम के पद पर कार्यरत प्रवेश पैकरा संयुक्त कलेक्टर के रूप में अब जिला कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला कार्यालय में पदस्थ शिव कुमार कंवर डिप्टी कलेक्टर को एसडीएम मस्तूरी बनाया गया है। साथ ही वे नजूल शाखा का कार्यभार भी संभालेंगे। तहसीलदार स्तर पर गरिमा ठाकुर को सीपत, सोनू अग्रवाल को रतनपुर और संदीप कुमार साय को मस्तूरी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। शिल्पा भगत अब बोदरी की जिम्मेदारी संभालेंगी। नायब तहसीलदारों में ओम प्रकाश चंद्रवंशी को गनियारी, समर्थ थवाईत को बेलतरा और राहुल साहू को बेलगहना भेजा गया है

नजूल और प्रोटोकॉल विभाग में हुआ बड़ा बदलाव

प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जयंती देवांगन को नजूल शाखा की कमान दी गई है, जबकि पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। शिवकुमार कंवर के मस्तूरी जाने और नजूल शाखा संभालने से अभिषेक दीवान अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे, जिससे विभागीय कार्यों में स्पष्टता आएगी। मस्तूरी और गनियारी क्षेत्र में नए अधिकारियों की नियुक्ति से अटके हुए राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

मैदानी स्तर पर लंबित मामलों का होगा निपटारा

14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के फेरबदल का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ेगा। गनियारी और तखतपुर के संवेदनशील इलाकों में नए चेहरों के आने से सीमांकन विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके, इसके लिए इस तबादला आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button