देश दुनिया

बेसीजन मिल रही यह स्वादिष्ट सब्जी, स्वाद में मदन-चिकन की बाप! देखते ही खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं लोग

दरभंगा. अगर आप डोका खाने के शौकीन हैं और बेसीजन में भी इसे ढूंढ रहे हैं, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. दरभंगा जिले के सारामोहनपुर रोड स्थित कमला पुल पर पूरे साल डोका का बाजार लगता है. यहां आपको ताजा और स्वादिष्ट डोका आसानी से मिल जाता है.

यहां डोका बेचने वाली महिला व्यापारी मालती देवी बताती हैं कि तैयार डोका 200 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलता है. वहीं, बिना निकला हुआ डोका 120 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता है. वह बताती हैं कि डोका सुपौल और आसपास के ग्रामीण इलाकों से, करीब 30-40 किलोमीटर दूर से लाया जाता है.मीट से कम नहीं डोका का स्वाद
मालती देवी के अनुसार, पहले जब बाढ़ इधर आती थीं, तो यह सब आसपास के क्षेत्र में भी मिल जाता था, लेकिन अब पिछले कई सालों से बाढ़ इधर नहीं आती है, इसलिए उन्हें दूसरे क्षेत्र से लाना पड़ता है. डोका की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, जिसे आप मीट बनाते हैं वैसे ही बना सकते हैं और काफी स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button