देश दुनिया

दोनों साइड स्थाई दुकानें भी सज रहीं, जाम में फंसने के कारण परेशानी

शहर के थाना चौक से बाटा चौक के बीच मुख्य सड़क पर स्थित वाट्सन कैनाल पर बने नाला से होकर गुजरने वाली सड़क एक बड़े खतरे का कारण बना हुआ है। नाले पर सड़क की कम चौड़ाई और सुरक्षा घेराबंदी की कमी से प्रतिदिन जाम और वाहन पलटने की घटनाओं का डर बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले के दोनों ओर उचित डिवाइडर या सुरक्षात्मक घेराबंदी सही नही है, घेराबंदी की ऊंचाई कम होने के कारण वाहन नाले में गिर सकते हैं। नाले के ऊपर कम जगह होने के कारण सड़क की चौड़ाई कम पड़ जाती है, जिससे थाना चौक और बाटा चौक के बीच लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोग और राहगीर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। यातायात सुगम बनाने और जान-माल की सुरक्षा के लिए नाले से गुजरने वाली सड़क को चौड़ीकरण करने व मजबूत डिवाइडर लगाने की तत्काल आवश्यकता है। ताकि राहगीरों को वाहन लेकर आने जाने में सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों व राहगीरों का कहना है कि इस नाला से गुजरने के दौरान हमेशा जाम में फसना पड़ता है। जिसके ​कारण लोगों को प्रतिदिन इस सड़क से गुजरने में परेशानी का सामना करते हुए घंटों जाम में फसाना पड़ता है।

वही, यहां इस वाट्सन कैनाल के पास पुल से गुजरने वाली सड़क के दोनों साइड स्थाई दुकानों भी लगाया जाता है जो और भी सड़क के चौराई को कम करता है और जाम का ​स्थिती पैदा कर रही है। लोगों ने बताया कि जबतक आधिकारिक रूप से इस वाट्सन कैनाल के पुल का चौराई बढ़ाने व दोनों साइड से अस्थाई दुकानों को हटाने कि जरूरत है। क्योंकि प्रतिदिन थाना से लेकर बाटा चौक व गिलेशन बाजार वाली रोड में जाम का स्थिती बनी रहती है। पथ विभाग के कार्यपालक अभियंता रितेश िसन्हा ने बताया कि यह इस पुलिया का जल्द निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण डूडा विभाग कि ओर से बनाया जाना है। वही, इस अगर विलंब होता है तो विभाग को पत्र लिखकर भी निर्माण को लेकर सूचित किया जाएगा। वही, दूसरी ओर यातायात डीएसपी सुजित कुमार ने जाम से निजात दिलाने को लेकर या​तायात पुलिस कि तैनाती किया जाएगा, खासकर सुबह व शाम के समय में नियमित रूप से पुलिस बल कि तैनाती किया जाएगा। वही, आसपास सड़क किनारे अवैध ​अस्थाई दुकानों को हटाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क खाली कराने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो नियम का पालन नहीं करेंगे उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button