छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय संगठन विस्तार हेतु सामाजिक बैठक

छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय संगठन विस्तार हेतु सामाजिक बैठक प्रधान कार्यालय श्रीराम जानकी मंदिर देवरी सम्पन्न हुआ जिसमें डॉ.श्री मुकेश कुमार राजकुमार वर्मा ग्राम नेऊर को केंद्रीय युवा अध्यक्ष वहीं श्रीमती प्रीति रामभरोस वर्मा ग्राम कुंरा को सर्वसहमति से महिला अध्यक्ष बनाया गया
इस मौके पर नवनियुक्त युवा अध्यक्ष डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि समाज में एकता और संगठन के लिए शिक्षा व नशामुक्त समाज के निर्माण में काम करना लक्ष्य रहेगा! तो वहीं महिला अध्यक्ष श्री मति प्रीति वर्मा ने अपने संबोधन में समाजिक जनों के प्रति आभार व्यक्त कर समाज हित में महिलाओं को आगे आकर गांव – गांव में मातृशक्ति को पुरुषों के साथ कदम मिलाकर एक श्रेष्ठ समाज की निर्माण में अपना योगदान देने की अपील कर अच्छा काम में सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपनी बात रखी!
इस मौके पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवचरण वर्मा उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा पुनीत वर्मा सचिव दिनेश वर्मा कोषाध्यक्ष खुमान सिंग वर्मा सभी राजप्रधान गणेश वर्मा, मोतीलाल वर्मा,कृष्णाकुमार वर्मा,दीपक कौशिक, रामगोपाल वर्मा, किशोर वर्मा, सौखराम वर्मा, शिव गहवई , रामनारायण वर्मा, उमेंद्र वर्मा, संजू वर्मा नंद कुमार और समाजिक बंधु उपस्थित हुए..

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button