Blog

सामूहिक विवाह में शादी से वंचित प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ने घर पर तो दूसरे ने पेड़ पर लगाई फांसी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। 10 फरवरी को प्रदेशभर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी नहीं होने से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई उसके अनुसार प्रेमी युगल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी नहीं होने से आहत था। जिले के कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली अनिता भैना (19) और पनकोटा गांव का रहने वाला कृष्णकुमार भैना (18) एक दूसरे शादी करना चाह रहे थे। घरवालों की स्वीकृति नहीं होने से दोनों 10 फरवरी को जिले में हो रहे सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करना चाह रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली और पंजीयन भी कराया। लड़के की उम्र 18 वर्ष होने के कारण कार्यक्रम में शादी की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद से दोनों आहत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात युवक-युवती के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती ने घर पर ही कमरे में फांसी लगा ली। युवक ने जब देखा उसकी प्रेमिका ने फांसी लगा ली है तो उसने उसे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह भी घर से निकला और पास के जंगल पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह कृष्णकुमार का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने के बाद पेंड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

The post सामूहिक विवाह में शादी से वंचित प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ने घर पर तो दूसरे ने पेड़ पर लगाई फांसी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button