Blog

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप : भारत 10वीं बार के फाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

हरारे। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत ने 10वीं बार जगह बना ली है। बुधवार को भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारतीय यंग ब्रिगेड ने 311 रन के लक्ष्य को छोटा कर दिया। वैभव सूर्यवंशी के धमाके और आरोन जॉर्ज के शतक की मदद से भारत ने रिकार्ड रन चेज किया। अब 6 फरवरी को टीम इंडिया का फाइनल में इंग्लैंड के साथ भिड़ेगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए हैं। टीम से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए।

311 रन का पीछा कर रही यंग टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दी। वैभव ने 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज ने 115 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 62 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत 41.1 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। इसके साथ की भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया है। इस मुकाबले में 620 रन बने। जोकि भारत और अफगानितान की टीमों के बीच यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा हैं। पिछला रिकॉर्ड 521 रनों का था, जोकि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।

The post आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप : भारत 10वीं बार के फाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button