जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह जघन्य कृत्य पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ द्वारा किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। मामला जिले के दुलदुला थाना दुक्षेत्र का है।

इस मामले में पीड़ित बालिका की बड़ी मां ने थाना दुलदुला में एक दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसकी नाबालिक भतीजी उसके के साथ ही रहती है, व मानसिक रूप से कमजोर है। 7 मार्च 26 को जब वह मजदूरी करने गई हुई थी, उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक भतीजी घर में अकेली थी। जब शाम को अपने काम से वापस लौटी, नाबालिक बालिका ने अपनी बड़ी मां को बताया कि उसके पड़ोस का नाना उसे अपने घर के पास के गौशाला ले गया और दुष्कर्म किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थिया, जो कि पीड़ित नाबालिक बालिका की बड़ी मां है, की रिपोर्ट पर, तत्काल थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित नाबालिक बालिका का मेडिकल, स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जारी है।
The post अधेड़ पड़ोसी ने 13 साल की मानसिक बीमार नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.




