देश दुनिया

प्रयागराज में तेंदुआ को पकड़ने में मदद करने वाली साहसी तनू सिंह सम्मानित, वन विभाग ने दिया सम्मान

प्रयागराज)। तेंदुआ सरायइनायत व झूंसी मे पिछले पांच मांह से आतंक का पर्याय बना था। तेंदुआ को 18 वर्षीय बहादुर लड़की तनु सिंह की सूझबूझ से पिछले जनवरी जनवरी को झूंसी के छिबैंया गांव में पकड़ लिया गया। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वन विभाग के प्रभागीय निदेशक अरविंद यादव ने छिबैंया गांव निवासी तनू सिंह पुत्री रतन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तनू की बहादुरी ने लोगों को भी राहत पहुंचाई 

क्षेत्रीय वन अधिकारी फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि यह सम्मान उन्हें वन्यजीव सुरक्षा में असाधारण साहस और सक्रियता प्रदर्शित करने के लिए दिया है। तनू की इस बहादुरी और सतर्कता ने जहां क्षेत्रीय लोगों को राहत पहुंचाई वहीं वन विभाग के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।

तेंदुआ घर में घुसा तो कमरे का बाहर से बंद किया दरवाजा

बता दें कि पिछले पांच मांह से सराय इनायत और झूंसी इलाके में तेंदुआ का दहशत बन चुका था इलाके में उसे कई बार देखा गया वह अबतक चार लोगों को घायल भी कर चुका था। तेंदुआ 21 दिन पहले छिबैंया गांव के रतन सिंह के घर में घुस गया जिस कमरे में तनू सो रही थी। तेंदुआ को देखकर एक बार वह डर गई लेकिन उसने अदम्य साहस और धैर्य का परिचय देते हुए कमरे से बाहर निकल कर उसने दरवाज़ा बंद कर लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस सहित वन विभाग को दी। 

साहसी बेटी को वन विभाग ने दिया प्रशस्ति पत्र 

मौके पर पहुंची टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया तब लोगों ने राहत की सांस ली। तेंदुआ को पकड़ने में मदद करने वाली साहसी बेटी तनू सिंह को वन विभाग ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी फूलपुर लक्ष्मी कांत दुबे व उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र चौधरी,वीट प्रभारी बृजेश यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button