मनोरंजन

धुरंधर’ के इस विलेन ने 53 साल की उम्र में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग की सगाई, बिना शादी के 2 बच्चों के माता-पिता हैं कपल

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म का जिक्र बॉलीवुड के गलियारों में खूब चल रहा है। कमाई के मोर्चे पर आदित्य धर की निर्देशित मूवी ने इस साल की कई बिग स्टारर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस पिक्चर में काम करने वाले तमाम कलाकारों की चर्चा चल रही है। धुरंधर की शानदार कमाई के बीच फिल्म के एक विलेन ने 53 साल की उम्र में अपनी सगाई की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड कौन हैं, जिसके साथ उन्होंने एंगेजमेंट कर ली है

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया है। यहां हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम अर्जुन रामपाल है, जिन्होंने रणवीर सिंह स्टारर मूवी में मेजर इकबाल की भूमिका अदा की है। मूवी की सफलता के बीच एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने पॉडकास्ट का ट्रेलर शेयर किया है, जिसमें अर्जुन और उनकी मंगेतर ग्रैब्रिएला डेमेत्रिएड्स अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते नजर आए हैं। बातचीत के दौरान ही एक्टर ने जानकारी दी की उन दोनों ने सगाई कर ली है। वीडियो क्लिप में देखने को मिला कि ग्रैबिएला ने कहा, ‘हमने अभी शादी नहीं की है, लेकिन इस बारे में कौन जानता है?’ इसके बाद अर्जुन ने रिया चक्रवर्ती को अपनी बात समझाते हुए कहा, ‘हमने सगाई कर ली है, जिसका खुलासा हम आपके शो पर कर रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और मंगेतर गैब्रिएल कहती हैं कि ‘प्यार हमेशा कुछ कंडीशन के साथ होता है। अगर कोई इंसान इस तरह से व्यवहार करता है, तो मेरा अप्रूवल है।’ आपके बच्चे हैं, तो आप ऐसा नहीं कर सकते।

अगर आप नहीं जानते हैं, तो बदा दें कि अर्जुन और ग्रैबिएल 6 साल से एक साथ हैं और दोनों के दो बेटे हैं। उनके पहले बच्चे का जन्म अप्रैल 2019 में हुआ था। वहीं, छोटे बेटे आरिव का जन्म साल 2023 में हुआ। कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सुर्खियों से दूर रखा है। बता दें कि इससे पहले अर्जुन रामपाल ने मॉडल महर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button