Blog

बिना अनुमति दुर्ग में चक्काजाम पड़ गया भारी, पुलिस ने पांच को आरोपियों भेजा जेल

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीएसएनएस दफ्तर के सामने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने व पुलिस कर्मियों से झूमा झटकी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इन सभी पर धारा 121(1),132 61(2). 125 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

बता दें एक दिसंबर को कानून व्यवस्था डयूटी पर दुर्ग कोतवाली थाने एवं अन्य थानो से आये पुलिस बल सहित पटेल चौक बीएसएनएल आफिस के सामने दुर्ग डयूटी पर तैनात थे। प्रदर्शनकारियों बिना किसी पूर्व अनुमति एवं सूचना के बीएसएनएल आफिस के सामने रोड जाम कर आवागमन अवरूद्ध करने लगे जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा समझाईश देकर व्यवस्था बंदोबस्त किया जा रहा था।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उग्र प्रदर्शन कर डयूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ से उलझकर झुमाझटकी की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर चक्काजाम किया गया। इस झूमाझटकी में डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों  को चोंट आयी। इस संबंध में रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 221, 126(2), 191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 121(1),132 61(2). 125 (क) जोड़ी गई मामले के गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के 5 आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी

1. अनिल वासनिक उम्र 43 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर दुर्ग।
2. विक्की चंद्राकर उम्र 32 वर्ष निवासी शीतला नगर दुर्ग।
3. दिनेश पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी गयानगर दुर्ग।
4. राकेश यादव उम्र 38 वर्ष निवासी गयानगर दुर्ग।
5. जितेन्द्र बत्रा उम्र 41 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड दुर्ग।

The post बिना अनुमति दुर्ग में चक्काजाम पड़ गया भारी, पुलिस ने पांच को आरोपियों भेजा जेल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button