धर्म

ग्रंथि पूजा कवर्धा पंचमुखी हनुमान मठ पारा में 03 दिसंबर बुधवार को सुबह 8 बजे से

ग्रंथि पूजा कवर्धा पंचमुखी हनुमान मठ पारा में 03 दिसंबर बुधवार को सुबह 8 बजे से

कवर्धा ब्यूरो – विशेष रिपोर्ट

बाधा दूर, मनोकामना पूर्ण करने वाली ग्रंथि पूजा 03 दिसंबर को

पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह 8 बजे से होगा विशेष अनुष्ठान

कवर्धा। नगर के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में 03 दिसंबर, बुधवार को विशेष ग्रंथि पूजा का आयोजन धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। पूजा प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

मंदिर समिति ने बताया कि पूजा में उपयोग होने वाला पवित्र ग्रंथि धागा मंदिर में ही उपलब्ध रहेगा। जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के इस विशेष अनुष्ठान में भाग ले सकेंगे। पूजा विधि मन्नू तिवारी द्वारा मठ पारा कवर्धा शास्त्रोक्त रीति-रिवाज के साथ कराई जाएगी। मोबाइल से अन्य जानकारी लिया जा सकता है 9340112625

✨ ग्रंथि पूजा का महत्व

ग्रंथि पूजा में हनुमान जी के समक्ष धागे में संकल्प की गांठ बांधी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार—

जीवन की बाधाएं, रोग-दोष और संकट दूर होते हैं

हनुमान जी का संरक्षण एवं कृपा प्राप्त होती है

मनोकामनाएँ पूर्ण होने का दृढ़ विश्वास

साहस, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि

संकल्प पूरा होने पर श्रद्धालु उसी धागे को खोलकर पुनः मंदिर में चढ़ाते हैं या नदी में प्रवाहित करते हैं।

–ग्रंथि पूजा कैसे करें?

1️⃣ स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
2️⃣ हनुमान जी के समक्ष संकल्प सहित धागे में गांठ बांधें
3️⃣ “जय बजरंगबली” का जप करे
4️⃣ मनोकामना पूर्ण होने पर धागा खोलें

 

📌 समिति की अपील

मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।
साथ ही मंदिर परिसर में प्रसाद, पेयजल एवं भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button