धर्म

आज 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लग रहा है या नहीं? जानें ‘6 मिनट तक सूरज गायब’ होने की सच्चाई

क्या आज सूर्य ग्रहण लग रहा है? 2 अगस्त को ‘सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण’ की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कई ऐसे दावे पिछले कुछ हफ्तों से वायरल हो रहे हैं जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि आज यानी 2 अगस्त, 2025 को पूरी दुनिया में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटेगी। Facebook से लेकर WhatsApp ग्रुप्स तक और YouTube चैनलों पर thumbnails में यही कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को 6 मिनट के लिए सूरज छिप जाएगा। क्या वाकई इस दावे में कोई सच्चाई है? या आपको आधा-अधूरा सच बताया जा रहा है? चलिए जानते हैं कि यह दावा कितना सच है?

फैक्ट चेक: नहीं, 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है

NASA, Timeanddate.com के मुताबिक, 2 अगस्त 2025 को कोई भी सूर्य ग्रहण नहीं होगा। यह एक फर्जी दावा है जो इंटरनेट पर बिना वैज्ञानिक पुष्टि के फैलाया गया है।

NASA के ऑफिशियल कैलेंडर में आज यानी 2 अगस्त 2025 के दिन किसी भी तरह के ग्रहण की पुष्टि नहीं है। भारत सरकार की खगोल इकाई और मौसम विज्ञान विभाग ने भी किसी ग्रहण की सूचना नहीं दी है।

सच क्या है? असली सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

वायरल दावे की जड़ में एक भविष्य की खगोलीय घटना है:
2 अगस्त 2027 को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) लगेगा, जो लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा। इसे “सदी का सबसे लंबा ग्रहण” कहा जा रहा है, लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण मुख्यतः स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में दिखाई देगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button