Blog

सराफा लाइन में युवक की हत्या का मामला सुलझा, 10 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का, ब्याज के पैसे की लेन देन बनी हत्या की वजह

भिलाई। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा लाइन में शनिवार तड़के मिली खून से लथपथ लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 10 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्याज के पैसों का लेनदेन हत्या का कारण बताया जा रहा है।

बता दें शनिवार तड़के लगभग 3 बजे सराफा लाइन दुर्ग में खून से लथपथ लाश मिली। सूचना परी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त संतोष आचार्य के रूप में की। वह शीतला नगर में रहता था और सोना चादी एवं ब्याज पर रूपये देने का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक की पत्नी वी रानी सोनी ने बताया कि दादू सोनी नाम के व्यक्ति को उसके पति ने कुछ रुपए दिए थे जो काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।

शुक्रवार 7 नवंबर को संतोष आचार्य ने उसकी पत्नी रानी को करीब 3- 4 बजे प्रार्थिया के पति ने फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसा मांगने की बात पर विवाद हो गया है। दादू सोनी का लड़का अपने साथी को लेकर इसी बात को लेकर वाद विवाद किया है। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 07.00 बजे अस्पताल से फोन आया कि संतोष आचारी की हत्या हो गई है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 103(1),331(8),111(2)(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया।

Untitled design

पैसों के लेनदेन क विवाद में हत्या
मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी दादू सोनी एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि वी. संतोष आचारी से पैसे की लेन देन की बात को लेकर काफी दिनों से उसके साथ  विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। 7 नवंबर को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर इसका पुत्र तरूण सोनी काफी गुस्सा होकर अपने दोस्त अनिल यादव,  मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू , धन्नू सेन, अर्पित शर्मा, वी शिवा व चैतराम सोनी उर्फ दादू सभी एक राय होकर सभी संतोष आचार्य की हत्या करने की नियत से उसके घर के दरवाजा को तोड़ कर अपने अपने पास रखे डंडा तथा हाथ मुक्का से मारपीट किए। अचेत होने से मरा हुआ समझ कर ये सभी वहां से भाग गये। आरोपियों से घटना प्रयुक्त सामग्री  विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों को 8 नवंबर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में चैत्रराम सोनी उर्फ दादू साकिन  ब्राम्हण पारा दुर्ग, मनीष सोनीसदर बाजार दुर्ग, तरूण सोनी सदर बाजार दुर्ग, शिवा सोनी गौरी पारा दुर्ग, अनिल कुमार यादव वार्ड 5 दुर्ग, हीरा सोनी सदर बाजार दुर्ग, अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी वार्ड 6 दुर्ग, राहुल ढीमर ढीमर पारा दुर्ग, घनश्याम ढीमर दुर्ग व योगेश ठाकुर आपापुरा दुर्ग शामिल हैं।

The post सराफा लाइन में युवक की हत्या का मामला सुलझा, 10 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button