देश दुनिया

जदयू की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नीतीश कुमार समेत 40 नेताओं का नाम

पटना। जदयू ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 40 लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। जिन 40 लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है उनमें जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, नीतीश मंत्रिमंडल के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी व श्रवण कुमार भी शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा व आफाक अहमद भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

सरयू राय, सांसद कौशलेंद्र कुमार, देवेशचंद्र ठाकुर, दिलेश्वर कामत, दिनेश चंद्र यादव, लवली आनंद, रामप्रीत मंडल व डा.आलोक कुमार सुमन को भी स्टार प्रचारकों की सूची में भी जगह मिली है।

हाल ही में जदयू में शामिल हुए जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार भी जदयू के स्टार प्रचारक होंगे। इनके अतिरिक्त हर्षवर्धन सिंह को भी इस सूची में जगह मिली है। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य सुनील कुमार व मदन सहनी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

जदयू विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय सिंह, नीरज कुमार, खालिद अनवर , रवींद्र प्रसाद सिंह व रीना यादव को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है।

जदयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इंजीनियर सुनील कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, कहकशां परवीन, राम कुमार शर्मा, रमेश कुशवाहा, मो. नेमतुल्लाह, चंदन कुमार सिंह, भारती मेहता व डॉ. श्वेता विश्वास का भी नाम है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button