सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया, जहाँ से दो बड़े बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक, जिला बल सुकमा और कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 26 सितंबर को कैम्प मेट्टागुड़ा से टीम ईरापल्ली और कोईमेंटा के जंगल-पहाड़ियों की ओर रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का पता चला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे और तेज की जाएँगी, ताकि क्षेत्र से नक्सलवाद की जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
The post सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री किया ध्वस्त, बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.


