छत्तीसगढ़

नव कौशल पथ-नई राह नया हुनर का आयोजन 20 अगस्त तक

नव कौशल पथ-नई राह नया हुनर का आयोजन 20 अगस्त तक

कवर्धा,  अगस्त 2025। जिले के समस्त शासकीय आई.टी.आई. मे सत्र अगस्त 2025 में नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम नव कौशल पथ-नई राह नया हुनर का आयोजन 18 से 20 अगस्त तक किया जा रहा हे। आज प्रथम दिवस को नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं परिचय उपरांत राज्य में संचालित आईटीआई तथा व्यवसायों सहित संबंधित क्षेत्र में कैरियर संबंधी जानकारी नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियो को दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 19 एवं 20 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोजगार संबंधी जानकारी दी जाएगी साथ ही सफल उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियो द्वारा सफलता की कहानी साझा की जाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button