Blog

छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नवदंपति की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह विवाद के बाद पहले पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसके कुछ देर बाद पति भी फांसी के फंदे पर झूल गया। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा। पति पत्नी के इस तरह का खौफनाक कदम उठाने के बाद से परिजन सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के बदौली गांव में रहने वाले पति पत्नी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद हो रहा था। शुक्रवार को भी दोनों में विवाद हो रहा था और इसके बाद पत्नी ने पहले फांसी लगा ली। पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी फांसी लगा ली।  परिजनों ने जब दोनों को फांसी के फंदे से लटका देखा दो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस की टीम मर्ग कायम कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

image 13

The post छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button