Blog

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सली ढेर… केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है। एक बार फिर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 शवों को बरामद किया गया है। बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं कांकेर में भी मुठभेड़ में 4 नक्ली ढेर हुए। इस मुठभेड़ के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फिर से कहा कि मार्च 2026 तक पूरी तरह से नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा।

office boy girl

दरअसल पुलिस को गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। फोर्स एक दिन पहले एंड्री इलाके में पहुंच गई थी। गुरुवार की सुबह यहां मुठभेड़ हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव और दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी शहीद हो गया है। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दूसरी और कांकेर में चार नक्सली मारे गए। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और मृत नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
सुरक्षाबलों की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

The post नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सली ढेर… केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button