Blog

CG Breaking : बिलासपुर रोड पर सिमगा में पुल से गिरी कार, कार सवार चार लोग घायल

रायपुर। बिलासपुर रोड़ पर सिमगा में सोमवार की सुबह एक कार पुल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। क्रेन के सहारे कार को बाहर निकाला गया। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार जबलपुर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रायपुर से चार लोग जबलपुर के लिए निकले थे। इस दौरान कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। सिमगा के पास पहुंचने पर नदी के पुल से तेज रफ्तार कार सीधे नीचे गिर गई। कार ब्रिज की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गई। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ हो गई। मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे कार को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार में सवार चार लोग घायल हो गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।

office boy girl

The post CG Breaking : बिलासपुर रोड पर सिमगा में पुल से गिरी कार, कार सवार चार लोग घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button