देश दुनिया

छत्‍तीसगढ़ के लिए BSP ने जारी की एक और सूची: बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ से प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज एक और सूची जारी कर दी है। इसमें राज्‍य के 3 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्‍याशियों का ऐलान किया गया है।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में बीएसपी की तीसरी सूची है। इससे पहले 22 मार्च को पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें बस्‍तर और जांजगीर सीट से प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरी सूची आई जिसमें तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर से प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा की गई थी। पार्टी अब तक तीन बार में 11 में से 8 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है।

बताते चले कि लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के बीच गठबंधन की बात चल रही थी। दोनों पार्टी छत्‍तीसगढ़ में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद बीएसपी ने अकेले ही सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीएसपी ने इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ के साथ गठबंधन किया था, तब पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली थी। 2023 के चुनाव में पार्टी एक भी सीट जीत नहीं पाई हैScreenshot 2024 04 14 14 32 17 82 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button