देश दुनिया

शिलांग में 20 लाख से सुपारी किलर्स का जोश बढ़ाया, एक वीडियो कॉल में टूटी सोनम – SHILLONG HONEYMOON COUPLE MYSTERY

इंदौर :इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे न्यू कपल की मिस्ट्री का एपीसोड 17 दिन तक चला. आखिरकार सारे परिस्थितिजन्य साक्ष्य चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं और मेघालय पुलिस दावा कर रही है कि अपने पति राजा रघुवंशी का कत्ल कराने में उसी की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य किरदार है. मेघालय पुलिस सोनम के अलावा उसके प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों को लेकर मध्य प्रदेश से रवाना हो चुकी है. इधर, लोगों का एक ही प्रश्न है कि राजा रघुवंशी के मर्डर के बाद कल तक सोनम कहां रही? वह अचानक गाजीपुर में कैसे प्रकट हो गई? तो आइए हम बताते हैं कि सोनम आखिरकार गाजीपुर कैसे पहुंची?

मां से कॉलिंग के आधा घंटे बाद राजा का मर्डर

शिलांग में अपने पति ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर गई सोनम रघुवंशी को लेकर प्याज की तरह परतें उघड़ रही हैं. अब एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सूत्रों के अनुसार हत्या से ठीक आधा घंटा पहले राजा रघुवंशी ने अपनी मां से फोन पर बात की. सोनम रघुवंशी ने 3 सुपारी किलर की मदद से राजा की धारदार हथियार से हत्या की और फिर उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया. इसके बाद सोनम शिलांग से पहले गुवाहाटी और फिर सीधे वाराणसी पहुंची और वहां से जाकर गाजीपुर में एक ढाबे के पास एक प्रकार से खुद को सरेंडर कर दिया.

एडीसीपी राजेश दंडौतियाके अनुसार “इंदौर में सोनम के आशिक राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया. चूंकि सोनम लगातार राज के संपर्क में थी. इसलिए पुलिस ने राज कुशवाहा से सोनम को वीडियो कॉल कराया. जब सोनम को ये क्लीयर हो गया कि उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है तो वह पूरी तरह से टूट गई. उसे लगा कि अब बचने का कोई रास्ता उसके पास नहीं है. पुलिस बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लेगी.” ये देखते हुए सोनम गाजीपुर के पास एक ढाबे पर पहुंचती है और वहां से एक प्रकार से खुद को सरेंडर करवाने की भूमिका बनाती है. हालांकि अभी ये सस्पेंस बना हुआ कि उसे ढाबे तक किसने छोड़ा और राजा की हत्या के बाद से वह कहां-कहां रही.

लव मैरिज करना चाहती थी सोनम

राज कुशवाहा ने पुलिस को बताया “सोनम से उसका एक साल से अफेयर था. सोनम के पिता हार्ट पेशेंट थे, उसे डर था कि अगर वह राज से लव मैरिज करेगी तो पिता के साथ कोई अनहोनी न हो जाए. इसी को देखते हुए सोनम ने अपने समाज में शादी की. शादी के पहले से वह राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगी थी. इस साजिश में उसका पूरा साथ दिया प्रेमी राज कुशवाहा ने. सोनम ने ही शिलांग जाने का प्लान अपने प्रेमी के कहने पर बनाया. इसके बाद राज ने अपने तीनों दोस्त आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, विशाल चौहान को मर्डर करने के लिए शिलांग भेजा.

जब सुपारी किलर ने हिम्मत हारी तो सोनम ने जोश बढ़ाया

पूछताछ में ये बात भी निकलकर सामने आ रही है कि शिलांग में जब सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ विभिन्न जगहों पर घूम रही थी तो इसकी पूरी डिटेल वह शिलांग पहुंचे इन तीनों सुपारी किलर को दे रही थी. इसलिए तीनों सुपारी किलर इस कपल का पीछा कर रहे थे. हत्या की वारताद से कुछ देर पहले जब तीनों सुपारी किलर इस कपल के पास आ गए तो घाटी पर बार-बार चढ़ाई के कारण सभी थक चुके थे. इसी दौरान तीनों सुपारी किलर ने राजा की हत्या करने में असमर्थता जताई. इससे सोनम गुस्से में आ जाती है और तीनों से कहती है “अब छोड़ों मत, मैं आप लोगों को 20 लाख रुपये दूंगी.”

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button