दिल्ली

अप्रैल को लगेगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 54 साल बाद दिखेगा ऐसा शानदार नजारा

नई दिल्ली। आने वाला 8 अप्रैल यानी सोमवार का दिन काफी खास होने वाला है केयोकि इस दिन की रात से पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात्रि 09:13 मिनट से शुरू होगा, और 9 अप्रैल को तड़के 02:22 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। खगोल वैज्ञानिक के अनुसार इस साल का लगने वाला यह ग्रहण 54 साल के बाद का सबसे लंबा ग्रहण बता रहे हैं।

कहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण:

जानकार बता रहे हैं 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण आक असर भारत में नही होगा, बल्कि  कनाडा और अमेरिका में आंशिक तौर पर देखा जाएगा। जबकि कैरेबियाई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। कोलंबिया, यूनाइटेड किंगडम, वेनेजुएला, आयरलैंड, पुर्तगाल और आइसलैंड जैसे देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। जबकि भारत सहित एशिया के किसी भी देश में यह सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा।

कैसे देख सकते हैं ग्रहण?

हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसके बाद भी यदि आप सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नासा की यूट्यूब चैनल पर जाना पड़ेगा। नासा 8 अप्रैल को रात 10:30 से लगातार अपने youtube चैनल पर टेलिस्कोप से दिखने वाले ग्रहण को दिखाएगा। इसके अलावा ग्रहण पर एक्सपर्ट की बातचीत भी दिखाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button