देश दुनिया

रॉयल एनफील्ड के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये बाइक, फिर बन गई नंबर-1; दूसरे पोजिशन

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने एक बार फिर से अपनी बिक्री के जरिए बाजार में धाक जमाई है। जनवरी 2025 में कंपनी ने कुल 81,052 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की जनवरी में बिके 70,556 यूनिट्स से 14.88% अधिक है। दिसंबर 2024 में बिके 67,891 यूनिट्स की तुलना में भी 19.39% की वृद्धि दर्ज की गई। यानी RE ने साल दर साल 10,496 यूनिट्स और महीने दर महीने 13,161 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि जनवरी 2025 में कौन सी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बाइक्स सबसे ज्यादा बिकीं और किसने मार्केट में धमाल मचाया है 

 

Guerrilla 450 – उम्मीद से कम प्रदर्शन!

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) की बिक्री 349 यूनिट्स रही। इसकी MoM गिरावट 57.13% (दिसंबर 2024 में 814 यूनिट्स बिकी थीं) रही। गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) की बिक्री में गिरावट देखी गई, लेकिन इसमें सुधार की संभावना है।

9. Shotgun 650 – सबसे कम बिक्री

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 (Shotgun 650) की बिक्री सबसे कम है। इसकी बिक्री 77 यूनिट्स रही। इसकी MoM गिरावट 68.44% रही। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 (Shotgun 650) की डिमांड अभी तक धीमी बनी हुई है।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री में तेजी जारी

जनवरी 2025 में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने 81,052 यूनिट्स बेचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। क्लासिक 350 (Classic 350), बुलेट 350 (Bullet 350) और हंटर 350 (Hunter 350) सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स रहीं। हिमालयन (Himalayan) और 650 ट्विन्स (Twins) की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी देखी गई। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) और शॉटगन 650 (Shotgun 650) को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही नंबर-1

रॉयल एनफील्ड की बिक्री में क्लासिक 350 नंबर-1 रही। इसने सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की। इस बाइक ने कुल 30,582 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। कंपनी की कुल बिक्री में इसकी 37.73% हिस्सेदारी रही। ये 9.17% की सालाना (YoY) वृद्धि (जनवरी 2024 में 28,013 यूनिट्स) है। वहीं, 3.19% की मासिक (MoM) वृद्धि (दिसंबर 2024 में 29,637 यूनिट्स) है। इस आंकड़े के साथ क्लासिक 350 (Classic 350) एक बार फिर से रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी रही।

धांसू परफॉर्मेंस

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Bullet 350) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसने 23.64% बाजार पर कब्जा कर लिया है। पिछले महीने इसकी बिक्री 19,163 यूनिट्स रही, जो सालाना (YoY) आधार पर 22.92% (जनवरी 2024 में 15,590 यूनिट्स) वृद्धि है और मासिक (MoM) आधार पर 36.40% की वृद्धि (दिसंबर 2024 में 14,049 यूनिट्स) है।

3. हंटर 350 (Hunter 350) – सबसे किफायती और दमदार

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Hunter 350) ने भी शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे स्थान पर बनी रही। इसकी बिक्री 15,914 यूनिट्स रही। इसकी YoY वृद्धि 17.57% और MoM वृद्धि 15.79% रही।

4. मेट्योटर 350 (Meteor 350) – दमदार टूरिंग बाइक

रॉयल एनफील्ड मेट्योटर 350 (Meteor 350) टूरिंग के शौकीनों की पहली पसंद बनी हुई है। इसने 8,373 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। यह 12.86% की YoY वृद्धि और 31.53% की MoM वृद्धि है।

650 Twins (Interceptor 650 & Continental GT 650)

रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स (Royal Enfield 650 Twins) की दमदार 650cc बाइक्स ने बिक्री में दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की है। इसकी बिक्री 3,130 यूनिट्स रही।

6. हिमालयन 450 को मिला शानदार रिस्पॉन्स

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसकी बिक्री 2,715 यूनिट्स रही। हिमालयन 450 (Himalayan 450) एडवेंचर लवर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है।

7. सुपर मेट्योर 650 – बिक्री में जबरदस्त उछाल

रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर 650 की बिक्री 749 यूनिट्स रही। इसकी सालाना YoY वृद्धि 80.05% रही। इसकी MoM वृद्धि 160% रही। सुपर मेट्योर 650 (Super Meteor 650) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button