रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विवाहिता से दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। विवाहित की नग्न लाश पड़ोसी युवक के घर पलंग पर बंधी मिली। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर ग्राम निवासी एक फैक्ट्री कर्मी जयकुमार यादव की 35 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी यादव की रक्तरंजित लाश पड़ोसी उत्तम साहू के घर पलंग पर बंधी हुई मिली। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ्ज्ञ पहले रेप किया गया और उसके बाद किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक 26 वर्षीय उत्तम साहू पिता हरखराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि विवाहित धनेश्वरी यादव अपने पति जयकुमार यादव और दो बच्चों के साथ अभनपुर इलाके में रहती थी। उसका पति 27 जनवरी को अपने कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे थे। 28 जनवरी को जय कुमार की अपनी पत्नी से बात हुई। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे उसके बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है। इसके बाद दूसरे दिन जयकुमार घर पहुंचा और पत्नी की तलाश शुरू की। इस बीच उसे पता चला कि पड़ोसी उत्तम साहू के घर पर पलंग पर महिला की नग्न लाश बंधी हुई है।
इसके बाद जयकुमार आसपास के लोगों के साथ उत्तम कुमार के घर पहुंचा तो देखा कि पलंग पर उसकी पत्नी की लाश बंधी हुई है। आसपास खून फैला हुआ था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि महिला का दुष्कर्म करने के बाद सिर पर भारी चीज से मारकर हत्या की गई। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उत्तम साहू उसकी पत्नी को कॉल कर परेशान करता था। घटना के बाद पड़ोसी युवक उत्तम साहू फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
The post रायपुर में विवाहिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी के घर पलंग पर नग्न बंधा मिला शव, रेप की भी आशंका appeared first on ShreeKanchanpath.